वास्तुशास्त्र - कौन सी दिशा है ओवर हेड टैंक का निर्माण करवाने की सही दिशा
कौन सी दिशा है ओवर हेड टैंक का निर्माण करवाने की सही दिशा
(ओवर हेड टैंक) साधारण तया "ओवर हेड टैंक नैरुति में ही रखते हैं। ओवर हेड टैंक के कारण नैरुति भारमय होकर घर का मालिक उन्नति पा सकता है।
किसी भी हालत में यह टैंक ईशान्य की ओर नहीं रखना चाहिए। यदि नैरुति में कमरा हो और उस पर पानी का टैंक रखने की सुविधा न हो तो, उस कमरे के पूर्व अथवा उत्तर में या कमरे के दीवारों को छुए बिना दक्षिण अथवा पश्चिमी दीवारों को छूते हुए पानी का टैंक रख सखते हैं।
घर के नैरुति कमरे की दीवारों को छूते हुए पानी का टैंक नहीं रखना चाहिए। यदि ऐसी सुविधा न होतो घर के ऊपर पश्चिम अथवा दक्षिण में रखना उचित होगा। इसी तरह पूरब-पश्चिम का माप ज्यादा होने वाली मकान में नैरुति से कुछ पश्चिम की ओर हटे तो भी कुछ भी हर्जी नहीं। उसी तरह उत्तर - दक्षिण माप ज्यादा होनेवाली मकान में पानी का टैंक नैरुति से कुछ दक्षिण की ओर हटे तो भी कुछ हर्ज नहीं।
पानी का टैंक आवश्यकता के अनुरूप नैरुति, वायुव्य अथवा आग्नेय में भी रख सकते हैं। यदि वायुव्य अथवा आग्नेय में रख लें तो नैरुति की ऊँचाई को कम किये बिना नैरुति में एक छोटा सा कमरा बना लें तो अच्छा होगा।
यदि नैरुति में पानी का टैंक रख लें तो अन्य कोने में मन पसन्द निर्माण करले सकते हैं। याद रहें कि जिधर गृहस्वामी की पलंग होगी, उसके ठीक ऊपर पानी का टैंक न बनायें।


No comments