• Latest Posts

    रंग बदलने वाले रत्न

    Color-changing-gems


    रंग बदलने वाले रत्न 


    कुछ रत्नों के विषय में एक बात यह भी मानी जाती है कि ये रंग बदलकर अपने स्वामियों पर आने वाली विपत्तियों के बारे में उन्हें सूचित कर देते हैं। ऐसा विश्वास है कि असली मूंगा अपने रंग को बदलकर स्वास्थ्य के बिगड़ने की चेतावनी देता है। जब माणिक पहनने वाले पर | कोई विपत्ति आने वाली होती है तो माणिक्य का रंग फीका पड़ जाता है तथा कष्ट के दूर होते ही वह दोबारा अपने असली रंग पर पलट आता है।

    महारानी कैथराइन के माणिक का रंग फीका पड़ जाने पर महारानी को अत्यधिक चिन्ता रहने लगी। इस घटना के कुछ ही समय बाद उनके पति ने उन्हें तलाक दे दिया। यह भी माना जाता है कि विष को निकट लाने पर भी इसका रंग हल्का पड़ जाता है।

    नीलम के विषय में कहा जाता है कि यह दुश्मन के षड्यन्त्र की चेतावनी अपना रंग फीका करके देता है। फिरोजा के बारे में मान्यता है कि यह पहनने वाले को अपना रंग बदलकर आने वाले खतरे की सूचना देता है। तामड़ा (Garnet) अपना रंग परिवर्तित करके आने वाले संकट की चेतावनी देता है। _एक क्रिस्टल के प्याले में यदि विष डला हो तो प्याला धुंधला पड़ जाता है। कटैला का धारणकर्ता यदि बीमार पड़ जाए तो उसका रंग बदल जाता है। विष मिली वस्तु के निकट ले जाने पर इसकी चमक मंद पड़ जाती है।

    No comments