• Latest Posts

    सुहाना हुई 20 की

    Suhana-Khan-turns-20


    सुहाना हुई 20 की 

    बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की शहजादी यानी सुहाना खान हाल ही में 20 साल की हुईं हैं। सुहाना ने 22 मई को अपना जन्मदिन मनाया है। इस दौरान उन्हें बधाइयां देने वालों की लिस्ट काफी लंबी थी। सुहाना की सबसे अच्छी दोस्त अनन्या पांडे और शनाया कपूर ने उन्हें खास तौर पर उनकी बचपन की तस्वीरें साझा करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। सुहाना के फैंस जन्मदिन पर उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब थे और सुहाना ने आखिरकार उनकी ये इच्छा पूरी भी कर दी।

    चूंकि लॉकडाउन जारी है और ऐसे में फैंस के सामने आना सुहाना के लिए मुमकिन नहीं था। हालांकि सुहाना ने इस नामुमकिन काम को भी मुमकिन कर दिया। जन्मदिन खत्म होते होते उन्होंने अपनी एक झलक अपने फैंस के साथ साझा कर दी। आइये बताते हैं कैसे?

    दरअसल जन्मदिन खत्म होने से कुछ देर पहले सुहाना ने सोशल मीडिया पर अपना एक स्लो मोशन वीडियो साझा किया। इस वीडियो में सुहाना बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। सुहाना ने इस वीडियो में एक बॉडीकॉन ड्रेस पहनी हुई है। हवा में लहराते हुए उनके बाल उनकी खूबसूरती को बढ़ा रहे हैं। वीडियो उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए साझा किया है। जिसके साथ सुहाना ने लिखा, 'मैं  20 साल की हो गई.. ही.. ही।'

    No comments