• Latest Posts

    प्रश्न--ओशो आपका अनुभव तो पुराना ही था?

    Question-Osho-was-your-experience-old


    प्रश्न--आपका अनुभव तो पुराना ही था? । 

    ओशो--मैं कहता हूं, अनुभव पुराना या नया होता ही नहीं। इसको अगर ठीक से समझेंगे, तो पता चलेगा। अनुभव सिर्फ अनुभव है। और जिस अनुभव से आप गुजर गए हैं, वह सदा नया है। अनुभव कभी पुराना नहीं होता है; क्योंकि वह आपके कांशसनेस का हिस्सा हो गया है। वह कभी पुराना नहीं है। वह कहीं आप से दूर नहीं रह गया है। जो आपने जान लिया है, वह आपका हिस्सा हो गया है। वह आप ही हैं। आप अपने जानने का एक जोड़ हैं। वह सब का सब आपके भीतर मौजूद है, बिलकुल इतना ही ताजा और नया, जितना पहले क्षण में था। वह कहीं पुराना हुआ नहीं था। अनुभव की खूबी यह है कि वह बासी नहीं होता, पुराना नहीं होता। सदा ताजा है। और जब मैं कह रहा हूं आपसे, तब मैं आपका गाइड नहीं हूं।

            और जब मैं आपसे कह रहा हूं, तो इस खयाल से नहीं कह रहा हूं कि आप मेरी बात मानें। सिर्फ इसी खयाल से कह रहा हूं कि जो मुझे लगा है, वह मैं आपसे निवेदन कर देता हूं, कम्युनिकेट कर देता हूं और उसका कारण उसका मेरा अपना आंतरिक है। जब भी कोई अनुभव किसी को मिल जाए, तो उसके साथ ही यह दायित्व भी मिल जाता है कि उसको साझीदार बना ले। 

    No comments