• Latest Posts

    शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह नें एक महिला से दुष्कर्मन के आरोपों पर सफाई दी

    Shahnaz-Gill's-father-Santokh-Singh-gave-clarification-on-allegations-of-misdemeanor-to-a-woman


    शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह नें एक महिला से दुष्कर्मन के आरोपों पर सफाई दी 

    'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट रहीं शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह पर एक महिला ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। महिला पंजाब के जालंधर की रहने वाली है। आरोप है कि संतोख सिंह ने बंदूक की नोक पर महिला से दुष्कर्म किया। अब इस पर शहनाज के पिता ने चुप्पी तोड़ी है और अपना पक्ष रखा है।

    संतोख सिंह ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि वो पूरे दिन घर पर ही थे। उनके घर पर सीसीटीवी लगा हुआ है, ऐसे में पुलिस इसकी जांच कर सकती है। यही नहीं जिस जगह की यह घटना बताई जा रही है, वहां भी सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। बता दें कि संतोख सिंह पंजाब के एक जाने- माने नेता हैं।

    अपने बयान में संतोख सिंह ने कहा कि 'महिला जिस दिन की बात कर रही है, उस पूरे दिन मैं घर पर ही था। मेरा घर सीसीटीवी की निगरानी में है। ऐसे में सबूत के रूप में सीसीटीवी देखा जा सकता है। वह महिला तलाकशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। महिला मेरे बिजनेस पार्टनर लक्की संधू से शादी करना चाहती है। काफी समय से मैं लक्की को जानता हूं। ये उनका निजी मामला है और मैंने उन्हें सलाह दी थी कि वो इसे अपने स्तर पर ही सुलझाएं।'

    वारदात 14 मई की बताई जा रही है। पीड़ित महिला ने 19 मई को थाना ब्यास में संतोख सिंह के खिलाफ केस दर्ज करवाया। महिला का आरोप है कि संतोख सिंह ने बंदूक की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने ये भी बताया कि जालंधर निवासी लक्की संधू के साथ उसकी 12 साल से दोस्ती है। कुछ दिन पहले दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। उसे पता चला कि संतोख सिंह के ब्यास स्थित घर पर लक्की रह रहा है। 14 मई को वह अपनी गाड़ी से एक सहेली के साथ संतोख सिंह के घर पहुंची जहां उसने संतोख सिंह को सारी बात बताई।

    महिला के मुताबिक, संतोख सिंह ने कहा कि लक्की उसके घर नहीं है लेकिन वो मिलवा सकता है। उसने लक्की से मिलवाने के लिए अपनी गाड़ी में बैठा लिया। महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान संतोख सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं उसने धमकी दी कि इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। बाद में वह उसको अपने घर ले गया।

    No comments